Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

106 बोतल शराब के साथ दो लोग गिरतार

 

पिथौरागढ़। लॉकडाउन के दौरान शराब की तस्करी को लेकर आबकारी विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो युवाओं के पास से अवैध शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक जगत सिंह रावत के नेतृत्व में डीडीहाट के जौरासी में छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें रविंद्र सिंह बोहरा व प्रवीण सिंह भाटिया के पास से कुल 106 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 60 के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जनपद में अवैध शराब की ब्रिकी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर के विभिन्न हिस्सों छापेमारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। इस दौरान भुवन चौंसाली,विजय खडायत,हेमा दिगारी शामिल रहे ।

Advertisement