Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत

नैनीताल। लदफोड़ा से हल्द्वानी जा रहा डंपर भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर बोहराकून के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे करीब आधा दर्जन लोहे के पैराफिटों को तोड़कर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्द्वानी से क्रेन मंगाकर चालक का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ कैलाश जोशी ने बताया कि प्रेम आर्या उर्फ पंकज (18) पुत्र कुंदन आर्या निवासी पदमपुरी लदफोड़ा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे लदफोड़ा से डंपर संया यूके-04-सीए 4241 लेकर हल्द्वानी जा रहा था। इस दौरान बोहराकून के पास डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो खाई में अटके डंपर का अगला हिस्सा पेड़ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था। और बाहर की ओर केवल युवक का हाथ दिखाई दे रहा था। इसके बाद हल्द्वानी से मंगाए गये दो क्रेनों की मदद से युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। इसकी सूचना परिजनों को भी दे दी है। बताया जा रहा है डंपर गौलापार निवासी राहुल नौला का है। इस दौरान आधे घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Advertisement