Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

सूर्यभान सोशल मीडिया कुमाऊ के सह संयोजक बने

बागेश्वर। यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सूर्यभान दफौटी को कुमाऊं मंडल का सहसंयोजक और जिला प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के निर्देश पर यूथ कांग्रेस के कुमाऊं अध्यक्ष किशोर कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए युवा नेता दफौटी को कुमाउॅ मंडल का सहसंयोजक और जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनके जिला प्रभारी बनने पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित र्फस्वाण,नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, बालकृष्ण कवि जोशी, दर्शन कठायत गीता रावल, राजेंद्र टंगडिय़ा भीम कुमार आदि ने खुशी जताई है।

Advertisement