Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

मुख्य सचिव ने की चारधाम सड़क परियोजना की समीक्षा

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से चारधाम सड़क परियोजना की संबंधित जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, चम्पावत, पिथौरागढ के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने सख्त हिदायत दी है कि सड़क निर्माण के मलबे का निर्धारित स्थानों पर ही वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने जनपद चमोली से संबंधित सड़क निर्माण में आ रही समस्याओं का मौके पर संयुक्त निरीक्षण करने के लिये मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग गढ़वाल श्री हरिओम शर्मा तथा अनु सचिव लोनिवि श्री दिनेश चन्द्र पुनेठा को निर्देश दिये। उन्होंने चारधाम परियोजना के अन्तर्गत गतिमान 28 परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर मुख्स सचिव ओमप्रकाश, सचिव वन एवं पर्यावरण अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी टिहरी सोनिका, जिलाधिकारी उत्तरकाशी आशीष चैहान, अपर जिलाधिकारी चमोली मोहन सिंह बर्निया, तकनीकि सलाहकार आर.पी.भट्ट, क्षेत्रीय अधिकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ओ.पी. श्रीवास्तव सहित बीआरओ, पेयजल, विद्युत आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement