March 20, 2026

पूर्व सीएम पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में पुतला फूंका

अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने पर आक्रोश जताया। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोध में गांधी पार्क चौघानपाटा में सरकार का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।इस दौरान जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार दमनकारी नीति के तहत कांग्रेसजनों पर मुकदमे दर्ज कर रही है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के कारण कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मामलों को उठा रही है। प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से कांग्रेसजनों पर मुकदमे दर्ज कर रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को गलत नीतियों का विरोध करने का अधिकार है। बीजेपी को राजनीतिक विरोधों के प्रति स्वीकार्यता दिखानी चाहिए। फर्जी तरीके से लगाए गए मुकदमों से विरोध के स्वर दबाए नहीं जा सकते। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, तारा चंद्र जोशी, संजय दुर्गापाल, कुंदन नेगी, दीप सिंह डांगी, भूपेंद्र भोज, निर्मल रावत, वैभव पांडे, धीरेंद्र गैलाकोटी, नरेंद्र सिराड़ी, अरविंद रौतैला, सुरेंद्र लाल टटा, तारू तिवारी, मदन डांगी, मोहन देवली, बाल विक्रम सिंह रावत, राबिन भंडारी, हर्षित कनवाल, हेम तिवारी, संदीप तड़ागी, पंकज, आनंद बिष्ट, फाकिर खान, शेखर पांडे, सुनील कठायत, राहुल सिंह, अमित बिष्ट, नितिन रावत, कृष्णा लटवाल, देवेंद्र ढैला, चंदन कनवाल, मनोज बिष्ट, वकुल साह, मदन बिष्ट, लोकेश तिवारी, दीपक नगरकोटी, जगदीश तिवारी, विपुल कार्की, रोहन कुमार आर्या, कार्तिक साह, मनोज पवार, ललित सतवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।