युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत
पिथौरागढ़। बेरीनाग विकासखंड के बोरा आगर में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना प्रभारी हेम पंत ने बताया कि शनिवार को बबिता (18) का शव घर से दो किमी दूर एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल मौत की कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
