Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

भारतीय युवाओं का बनाया गया खास वेब ब्राउजर ‘मैगटैपÓ चीनी एप्स को दे रहा कड़ी चुनौती

देहरादून। चीन से झड़प और भारतीय जवानों के शहादत के बाद से ही भारत में एक बार फिर चीनी समान और ऐप्स के बहिष्कार करने की मांग उठने लगी और अब भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है. ऐसे में भारतीय युवाओं द्वारा बनाया गया एक खास वेब ब्राउजर बहुत सारे चीनी ऐप्स को चुनौती दे रहा है, दरअसल 5 युवाओं ने ‘मैगटैपÓ नामक वेब ब्राउजर बनाया है जो इस केटेगरी के चाइनीज ऐप्स (यूसी ब्राउजर) से कई मायनों में कहीं बेहतर साबित हो रहा है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘विजुअल डिक्शनरीÓ है, जिससे बड़ी आसानी से किसी भी दूसरी भाषा के शब्द का अर्थ चित्र सहित अपनी भाषा में देखा-सुना जा सकता है। इसमें तीन चायनीज ऐप के अलग-अलग फीचर इस एक भारतीय ऐप में एक साथ मिल सकती है. ऐप के फाउंडर की माने तो गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्चिंग के कुछ दिनों में ही इसे 10 लाख से यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इसकी रेटिंग 4.8 है और 28,000 से यादा रिव्यु के साथ मैगटैप दुनिया का सबसे यादा टॉप रेटेड ऐप है। इस ऐप के फाउंडर और सीईओ सत्यपाल चंद्रा बताते हैं कि ‘मैगटैपÓ पूरी तरह से ‘मेड इन इंडियाÓ तो है ही, साथ में यह अपने तरह का दुनिया में पहला प्रयोग है। ‘मैगटैपÓ एक ‘विजुअल ब्राउजरÓ के साथ-साथ डॉक्यूमेंट रीडर, ट्रांसलेशन और ई-लर्निंग की सुविधा देने वाला अनोखा ऐप है। इस ऐप को खास तौर पर देश के हिंदीभाषी स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. वे कहते हैं कि इंटरनेट पर अधिकतर अछी जानकारियां इंग्लिश में ही हैं। ऐसे में उन्हें पढ़ते वक्त यह ऐप किसी भी शब्द, वाक्य या पूरे पैराग्राफ को भी हिंदी सहित देश की 12 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है. साथ में कोई भी दूसरा ऐप जैसे- व्हाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर आदि में भी किसी शब्द पर टैप कर उसका अर्थ जाना जा सकता है। लॉक डाउन के दौरान कई एक्स्ट्रा फीचर भी इस ऐप में जोड़े गए हैं। इस ऐप पर बचों से लेकर बैंक, रेलवे और यूपीएससी लेवल तक के कपटीशन एग्जाम की तैयारी करने लायक स्टडी मटेरियल टेक्स्ट और वीडियो फॉर्मेट में मुत में उपलब्ध है।

Advertisement