उत्तराखंड की विहंगम खूबसूरत वादियों में होगी गदेरा की शूटिंग
देहरादून । निर्देशक योगेश वत्स जल्द ही पीरियड ड्रामा सीरीज ‘गदेराÓ का फिल्ममांकन उत्तराखंड की विहंगम वादियों में करेंगे। यह सीरीज कुमाऊँ और गढ़वाल की प्राचीन रोमांचक घटनाओं पर आधारित हैं। सीरीज में गोरखाओं के आक्रमण से लेकर ब्रिटिश उपनिवेशवाद दौर के काफी चर्चित किस्सों और घटनाओ को फिल्मी पर्दे पर उकेरा जायेगा। यह एक पीरियाडिक सस्पेंस थ्रिलर जॉनर बेस्ड सीरीज है। राजकीय फिल्म एवंम टेलीविजन संस्थान से सिनेमा की पढ़ाई पूरी करने के बाद योगेश वत्स ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फीचर फिल्म ‘हवायेंÓ से की जिसकी रिलीज 1 मई तय की गयी थी जिसको कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया हैं। निर्देशक योगेश वत्स ने कहा की गत वर्षों तक बॉलीवुड की कहानियाँ सिर्फ सिनेमा थिएटर की सीमा तक बाधित थी मगर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आगमन से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कंटेंट को लेकर प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गयी हैं। युवा फिल्ममेकर्स के पास एक बेहतरीन मौका हैं उन लोक कथाओं और किस्सों को सिनेमा में उकेरने का जो दूर दराज के गांव-कस्बों और घाटियों तक सीमित हैं। सीरीज ”गदेराÓÓ के निर्माता और जेट फिल्मस के सीईओ सिद्धार्थ राजकुमार और सह-निर्माता सी.जे इंटरनेशनल के नसीम अहमद ने कहा की सीरीज को लेकर सिने-प्रेमियों और नॉर्थ के युवाओं में काफी उत्सुकता हैं,ऑडिशन में युवा काफी रूचि ले रहे हैं। सीरीज में बॉलीवुड के काफी दिग्गज अभिनेता भी जुड़े हैं साथ ही उन्होंने कहा की कोरोना वैश्विक महामारी की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए सीरीज की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को सभी सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जायेंगे और ऑडिशन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम के द्वारा ही की जा रही हैं। सीरीज के शीर्षक ‘गदेराÓ को परिभाषित करते हुए सह-निर्देशक प्रिंस प्रसाद ने बताया की पहाड़ी क्षेत्रों खासकर हिमाचल और उत्तराखंड में बरसाती तालाबों और झरनों को स्थानीय बोली में ‘गदेराÓ कहा जाता हैं। सीरीज की कहानी को देखते हुए हमे शीर्षक उपयुक्त लगा। ‘गदेराÓ का फिल्मांकन उत्तराखंड के कुमाऊँ और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में ही किया जायेगा। साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जायेगा। काफी शिक्षाविदों से भी सीरीज की कहानी और ऐतिहासिक घटनाओ को लेकर विचार विमर्श किया गया हैं। सीरीज की पटकथा पर काम लगभग पूरा हो चुका हैं।
