April 1, 2026

मौसम विभाग की चेतावनी प्रदेश के इन 8 जिलों में हो सकती हैं भारी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड के आठ जिलों में 10 और 11 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं अगले तीन-चार दिन प्रदेश भर में बारिश की संभावना भी जतायी है। जुलाई महीने के पहले हते में प्रदेश में जमकर बारिश हुई है। वहीं अब दूसरे हते में भी जमकर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। खासकर देहरादून में लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 8 और 9 जुलाई को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और नैनीताल जिलों में अधिकांश जगह बारिश होगी।
जबकि शेष जिलों में अनेक जगह बारिश हो सकती है। वहीं 9 जुलाई देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 10 और 11 जुलाई को प्रदेश में अधिकांश जगह बारिश होने की संभावना है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं इसके आगे के दो-तीन दिनों में भी प्रदेश भर में बारिश की संभावना बनी रहेगी।