April 23, 2026

उत्तराखंड पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, केरल को दिया 22 लाख का चेक

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखण्ड पुलिस ने केरल में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिये हाथ आगे बढ़ाये हैं। बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए 22 लाख 82 हजार 623 रुपये की धनराशि दी है।
अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि केरल राज्य में आयी बाढ़ से काफी जन हानि हुयी है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि बाढ़ पीड़ितो की मदद की जाये। उत्तराखण्ड पुलिस भी बाढ़ पीड़ितों के दुरूख में उनके साथ है। इसी के चलते पुलिस महानिदेशक की अपील पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त जनपदों एवं इकाईयों द्वारा स्वेच्छा से निजी वेतन से कुल 22 लाख 82 हजार 623 रुपये की धनराशि एकत्रित की गयी, यह धनराशि का चेक पुलिस मुख्यालय द्वारा बी एल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से लोकनाथ बेहरा पुलिस महानिदेशक केरल को दिया गया।