Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) विधानसभा अध्यक्ष ने आज बद्रीनाथ धाम पहुँच कर भगवान श्री नारायण के दर्शन किये। श्री अग्रवाल ने भगवान श्री नारायण के गर्भ गृह में विशेष पूजा में भाग लिया एवं पवित्र अखंड ज्योति के दर्शन किए। उन्होने पूजा अर्चना करते हुए देश और राज्य की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में विधानसभा अध्यक्ष को तुलसी माला, प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद बाबा केदारनाथ के भी दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान गर्भगृह में बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों ने केदारधाम में किए जा रहे विकास कार्यों से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया।

Advertisement