Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

भाजपा ने रचा झूठा प्रपंच : प्रदीप भट्ट

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित देखते हुए भाजपा ने आज एक झूठा प्रपंच रचा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिन 11 नेताओं को आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा मुख्यालय में सदस्यता दिलाई है, इनमे से अधिकांश लोग कांग्रेस में कभी रहे ही नहीं है और कुछ लोग काफी समय पहले ही दूसरे दलों में शामिल हो चुके हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थी लाल शाह एक वर्ष पहले ही अपना त्यागपत्र कांग्रेस को दे चुके हैं।वही परमानंद सेमवाल भी पिछले कई वर्षों से तीसरे मोर्चे में सक्रिय रहे हैं। पवना सेमवाल जरूर पार्टी में सक्रिय रही हैं किंतु वे महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री के पद पर नहीं रही हैं। भाजपा ऐसे झूठे प्रपंच रचकर चुनाव में अपनी साख बचाना चाह रही है किंतु जनता को भाजपा की कथनी और करनी का पता चल गया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है।

You may have missed

Advertisement