Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

प्रकाश एकेडमी हल्द्वानी ने छात्रों को बताए सेना में भर्ती होने के गुर

बागेश्वर , गरुड़ ( आखरीआंख समाचार) प्रकाश डिफेंस एकेडमी हलद्वानी के तत्वाधान में राजकीय इंटर कालेज बनतोली के विद्यार्थियों को एन डी ए , सी डी एस , पी सी एस , आई ए एस , सेना तथा पुलिस में भर्ती हेतु लिखित परीक्षा एवं आवश्य्क शारीरिक दक्षता की जानकारी प्रदान की गई।एकेडमी के संचालक कैप्टेन पी सी जोशी द्वारा सेना तथा पुलिस की विभिन्न परीक्षाओं तथा उनकी आवश्य्क शारीरिक दक्षता , शैक्षिक योग्यता, तैयारी के लिये समय प्रबंधन , शारीरिक कमियों को दूर करने के लिए किये जाने वाले व्यायाम आदि जानकारी प्रदान की गई। एकेडमी के शिक्षक लाल सिंह द्वारा आई ए एस, पी सी एस समूह ग के परीक्षाओं की तैयारी , विषयों का चयन, तैयारी की विधि आदि की जानकारी प्रदान की गई। इसमें क्लास 9 से 12 तक के छात्र , छात्राओं के अतिरिक्त स्थानीय युवक, युवतियों ने प्रतिभाग किया। कैप्टेन पी सी जोशी, संचालक प्रकाश डिफेंस एकडेमी ने कार्यशाला की अनुमति के लिए प्राधानाचार्य चंद्र शेखर जोशी , समस्त शिक्षकों और कार्यक्रम के संयोजक सुनील काण्डपाल का आभार व्यक्त करते हुए यह घोषणा भी की कि इस विद्यालय से कोई गरीब किन्तु मेधावी छात्र अपने आगे की पढ़ाई कर पाने में असमर्थ हो तो वे उसके विद्यार्थी जीवन की समस्त पढ़ाई का ब्यय वहन करने को भी तैयार है। उनकी इस घोषणा पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों व लोगो ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया । कार्यशाला में एकेडमी के प्रशिक्षु कमल, भास्कर, मोहित एवं स्थानी निवासी गिरीश नेगी, हीरा सिंह बोरा ,अशोक काण्डपाल, हरीश चंद्र काण्डपाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement