March 7, 2026

कुमाऊँ मंडल में अब्बल नम्बर पर है बागेश्वर : मण्डलायुक्त

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आयुक्त कुमाऊ मण्डल, नैनीताल राजीव रौतेला ने आज कुमाऊ मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ केन्द्रपोषित, राज्य योजना एवं जिला योजना बीस सूत्रीय कार्यों की वीडियों क्रान्फेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो धनराशि जिस मद में स्वीकृत हुर्इ है, उसे समयबद्ध तरीके से उसी मद में नियमानुसार खर्च करने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदया द्वारा आयुक्त महोदय को बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के तह्त प्राप्त प्रथम किस्त के अनुरूप लगभग 75 प्रतिशत व्यय किया जा चुका है। समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा कृषि विभाग को विभिन्न मदों में आवंटित धनराशि के सापेक्ष परिव्यय कम होने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा बताया गया कि विभाग को आवंटित धनराशि नियमानुसार विभिन्न परियोजनाओं में व्यय कर ली गयी है, जिनके बिलों आदि की कार्यवाही अन्तिम चरण में है, इसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी प्रकार चिकित्सा स्वास्थ्य से सम्बन्धित विभिन्न परियोजनाओं के सापेक्ष आवंटित धनराशि में व्यय की स्थिति के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि औषधी आदि की खरीद की जा चुकी है, किन्तु इनका बिल औषधियों की लैब परीक्षण के बाद देय होता है। जिसे परीक्षण के उपरान्त शीघ्र ही प्रेषित कर दिया जायेगा। पशु विभाग की समीक्षा के दौरान पशु चिकित्साधिकारी द्वारा आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि टीकाकरण एवं औषधियों का क्रय कर लिया गया है जिनका भुगतान भी लैब परीक्षण के उपरान्त शीघ्र कर दिया जायेगा। जिस पर आयुक्त महोदय द्वारा सन्तोष व्यक्त किया गया। आयुक्त कुमाऊ मण्डल ने जनपद बागेश्वर में परिव्यय धनराशि का प्रतिशत अच्छा होने पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा की मण्डल में बागेश्वर जनपद की स्थिति सबसे अग्रणीय जनपदों में है। जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी महोदया को बधार्इ दी साथ ही यह भी अपेक्षा की कि जनपद बागेश्वर इसी प्रकार अपनी अग्रणीय स्थिति बनाये रखेगा। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आयुक्त महोदय को आश्वस्त किया गया कि वी0सी0 के दौरान दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा।
वीसी में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पॉगती, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जेसी मण्डल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ उदय शंकर, अधिशासी अभियन्ता विद्युत भाष्करानन्द पाण्डे, लोनिवि बागेश्वर एम सी शर्मा, कपकोट संजय पाण्डे, सहायक अभियन्ता एडीबी उदय आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, कृषि अधिकारी वी पी मौर्या, समाज कल्याण अधिकारी एन एस गस्याल, लीड बैंक अधिकारी रूद्र सिंह रावत, पंचायती राज अधिकारी पूनम पाठक, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या आदि मौजूद थे।