Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

वीरेंद्र सिंह को सेवानिवृत्त पर सूचना विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) राज्य गठन के बाद सूचना विभाग से संबद्ध वीरेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में गुरूवार को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वीरेन्द्र सिंह मुख्य सचिव के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे।
इस अवसर पर विभाग के अपर निदेशक डाॅ.अनिल चन्दोला ने विभाग की ओर से श्री सिंह की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डाॅ.चन्दोला ने विभाग की ओर से श्री सिंह को स्मृति चिन्ह् व शाॅल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। वीरेन्द्र सिंह ने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का उनकी सेवा के दौरान उन्हें दिये गये सहयोग व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, सहायक निदेशक रवि बिजारनियां, विशेषकार्याधिकारी सूचना एम.पी.कैलखुरी, बी.पी.घिल्डियाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement