Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

देहरादून। कांग्रेस सेवादल के मुय प्रवत्ता प्रवीण पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने केंद्र सरकार पर गांधी परिवार के राजनैतिक उत्पीडऩ का षडय़ंत्र रचने का आरोप क्या लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी और पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि हमें राजेश रस्तोगी के जीवन की चिंता है। डीजीपी अशोक कुमार को शिकायतीपत्र भी कांग्रेस सेवा दल द्वारा दिया गया व माँग की उस पर तुरंत कार्रवाही हो। पुरोहित ने कहा कि आने वाले मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल के गणवेश धारी कार्यकर्ता राजीव गांधी की प्रतिमा पर 1 घंटे का मौन व्रत रखेंगे। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं को उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाएगा। प्रवीण पुरोहित ने कहा कि अभी से कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता तैयारी करें और आने वाले मंगलवार को राजीव गांधी की प्रतिमा पर बैठकर मौन व्रत करने के पश्चात राजेश रस्तोगी के धमकी देने वाले अभियुत्तफ को गिरतार करने की मांग करेंगे। कार्यकर्ताओं ने डीजी अशोक कुमार को पत्र भी सौंपा।

Advertisement