Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

जिपं अध्यक्ष ने जाना जिला अस्पताल का हाल

बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव ने सोमवार को जिला अस्पताल का हाल जाना। अस्पताल में भर्ती रोगियों की कुशलक्षेम पूछी। अस्पताल प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले ने जिस तरह से कोरोना काल में काम किया उसी तरह डेंगू के खिलाफ भी उनकी जंग जारी रहेगी।
अस्पताल में आने वाले मरीज को हर सुविधा मिले इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।जिपं अध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों मौसम में लगातार आ रहे बदलाव से लोग अधिक बीमार होने लगे हैं। दिन में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। गांव में इस बार मछरों का अधिक प्रकोप दिख रहा है। इस कारण इन दिनों पेट संबंधित बीमारी बढऩे लगी हैं। अस्पताल में रोगियों की भीड़ बढऩे लगी है। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड के अलावा पैथलॉजी लैब को भी बारीकी से देखा। डॉक्टरों के अलावा सीएमएस से वार्ता की। अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्हें निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले हर मरीज को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए सभी सेवाभाव से काम करें। कोरोना को अभी तक रोकने में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने जो काम किया है सराहनीय है। इसी तरह आगे भी कोरोना और डेंगू के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह किरमोलिया आदि मौजूद थे।

Advertisement