Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

ऑनलाइन शिक्षा में सहयोग दे रहे दूरदर्शन के 32 चैनल, जाने किस में है क्या?


अल्मोड़ा । 
प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 के फलस्वरूप पैदा हुई विषम परिस्थितियों के कारण बाधित शैक्षिक प्रक्रिया को आॅनलाइन रूप से संचालित करने हेतु भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन ‘‘स्वयप्रभा चैनल’’ के अन्तर्गत 32 चैनलों का एक समूह बनाया गया है, जो डी0टी0एच0 के माध्यम से संचालित होता है तथा ये चैनल निःशुल्क है।
उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत स्कूली शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, प्रतियोगिता परीक्षा सम्बन्धी विभिन्न चैनलों से 24 घण्टे कार्यक्रम संचालित होते है। विशेष रूप से चैनल नम्बर 19,20,21,22,,27,28,31 पर संचालित हो रहे है। उन्होंने बताया कि चैनल नम्बर, 27 एवं 28 पर एनआईओएस द्वारा सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी कोर्सेस द्वारा बनाया गया हैं। 31 नम्बर चैनल एनसीईआरटी द्वारा संचालित है तथा चैनल नम्बर, 19,20,21 एवं 22 विभिन्न आईआईटी द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु संचालित है। उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से उक्त चैनलों पर प्रसारित कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ताकि लाॅकडाउन अवधि में अपनी शिक्षण प्रक्रिया को गतिमान रखा जा सके।

Advertisement