Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

चेतावनी निशान से ऊपर बह रही काली नदी

पिथौरागढ़। सीमांत में भारी बारिश के बाद काली व गोरी नदी उफना गई है। काली नदी का जल स्तर चेतावनी के निशान को पार कर चुका है। काली नदी खतरे के निशान से 30सेमी उपर बह रही है। जिससे नदी किनारे की 10हजार से अधिक की आबादी दहशत में है। धारचूला, मुनस्यारी व डीडीहाट में रविवार रात जमकर बारिश हुई। पिछले 24घंटों में धारचूला में सबसे अधिक 149.40 एमएम बारिश दर्ज की गई। मुनस्यारी में 84 और डीडीहाट में 56एमएम बारिश हुई। भारी बारिश से काली, गोरी व सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। काली नदी चेतावनी स्तर को पार कर चुकी है। वह चेतावनी के स्तर से 30सेमी उपर 889.30मीटर पर बह रही है।काली नदी का डेंजर लेवल 890मीटर है। झूलाघाट में नदी का पानी झूलापुल को छू रहा है। सरयू 448.10 व गोरी 605.50मीटर बह रही हैं। जबकि सरयू का चेतावनी स्तर 452 और डेंजर लेवल 453मीटर, गोरी का चेतावनी स्तर 606.80 व डेंजर लेवल 607.80मीटर है। नदियों का प्रचंड वेग देख धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी, पीपली, झूलाघाट, मदकोट, नाचनी, मुवानी, थल के लोग सहमे हैं।

You may have missed

Advertisement