March 22, 2026

नदी में खनन कर रहे लोगों को नायब तहसीलदार ने भगाया

बागेश्वर। बरसात के दौरान नदी में खनन करने और नहाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सत रुख अपना लिया है। पहले दिन चेतावनी देकर छोड़ दिया। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के चालान किए। बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को भी नहीं छोड़ा। प्रशासन के सत होते ही लोगों में हड़कंप मचा रहा। नायब तहसीलदार दीपिका आर्या दल बदल के साथ सोमवार को सरयू नदी किनारे बने घाटों के पास पहुंच गई। यहां उन्होंने चैलेंजर के माध्यम से नदी में नहाने और खनन करने वालों को चेताया। उनकी चेतावनी के बाद नदी के बीच गए लोग इधर-उधर हो गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वर्षाकाल में कोई भी नदी में नहाते या खनन करते दिखाई देगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने बाजार की ओर रुख किया। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने और बगैर मास्क के चल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। ऐसे 21 लोगों के चालान किए जो व्यवस्था का उल्लंघन कर रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब भी वे बाजार में निकले तो मास्क पहनकर निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।