यूथ कांग्रेस ने की खेलकूद व शारीरिक गतिविधि के संस्थानों को खुलवाने की मांग
बागेश्वर। अनलॉक के दौरान जहां लगभग सभी प्रतिष्ठानों को खोल दिया गया है, वहीं जिम और अन्य शारीरिक गतिविधियों को सरकार की अनुमति का इंतजार है। यूथ कांग्रेस ने मुयमंत्री को ज्ञापन भेजकर बंदी के कारण उन्हें हो रही परेशानी को बताया। जल्द जिम व अन्य खेल गतिविधियों का संचालन करने वाले संस्थानों को खुलवाने की मांग की। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय से मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के बाद जिम और अन्य शारीरिक खेलकूद के संस्थानों पर ताला लटका है। अनलाक में भी इन्हें खोलने की इजाजत नहीं दी गई, जिससे इनके संचालकों को भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बताया कि कई लोगों ने लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। जिन्हें किश्त चुकाना भी भारी पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से संचालकों का लॉकडाउन के दौरान के ऋण की किश्तों में छूट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इन्हें खोलने की अनुमति नहीं मिली तो संचालक भारी आर्थिक बोझ तल दब जाएंगे। जिससे उबरने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सीएम से मामले का संज्ञान लेकर जल्द जिम व अन्य खेलकूद व शारीरिक गतिविधि के संस्थानों को खुलवाने की मांग की। इस मौके पर भीम कुमार, गोकुल परिहार, प्रकाश वाछमी, गीतांजलि आदि मौजूद रहे।
