Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अब जिपं के माध्यम से होगा ग्रामीण क्षेत्रों में दो किमी तक की सड़कों का निर्माण

नई टिहरी। अब ग्रामीण क्षेत्रों में दो किमी तक की सड़कों का निर्माण जिला पंचायतों के माध्यम से करवाया जा सकेगा। इस बाबत उत्तराखंड शासन के सचिव बृजेश कुमार संत ने शासनादेश जारी करते हुये सभी जिलाधिकारियों को इस शासनादेश के अनुपालन के निर्देश दिये हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने इस शासनादेश को लेकर कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में तेजी आयेगी। सड़क मार्ग से कुछ दूरी पर बसे गांवों तक सड़क बनाने के लिए शासनस्तर पर दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय की भी बचत होगी। पूर्व में 25 अक्टूबर, 2016 को ग्रामीण क्षेत्रों में 2 किमी तक की सड़कों के निर्माण का कार्य जिला पंचायतों के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन 4 अक्टूबर, 2017 केा कतिपय शर्तों के चलते इस निर्णय को वापस ले लिया गया था। अब 23 जुलाई, 2020 को सचिव बृजेश कुमार संत ने आदेश जारी कर 2 किमी तक की सड़कों का निर्माण जिला पंचायत से कराने का शासनादेश जारी किया है।

You may have missed

Advertisement