March 23, 2026

बागेश्वर में महिला से अभद्रता में एक गिरतार

बागेश्वर। महिला से छेडख़ानी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरतार कर लिया है। उसके खिलाफ झिरौली थाने में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करने की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि सोमवार की रात को जोशीपालड़ी का विक्रम सिंह पुत्र आनंद सिंह एक महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के साथ छेडख़ानी और अभद्रता शुरू कर दी। जिसका महिला ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाते ही आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। मंगलवार को महिला ने झिरौली थाने में इसकी तहरीर दी। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323 और 504 में मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की गई। जिसे कुछ घंटों के बाद पालड़ीछीना से गिरतार भी कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई देवनाथ गोस्वामी और आरक्षी शेर अकबर खान शामिल थे।