June 20, 2026

विनीत कुमार बने डीएम बागेश्वर

 

 

देहरादून। शासन में बड़े स्तर पर आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

नैनीताल से मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। और बागेश्वर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को उधमसिंह नगर का डीएम बनाया गया हैं तो निवर्तमान ऊधमसिंह नगर जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल का तबादला कर मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया है। वहीं इसके साथ 13 अन्य अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। ऊधमसिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी रहे मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। वहीं पीसीएस नरेशचंद्र दुर्गापाल को विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी से अवमुक्त कर डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। नैनीताल से मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। इसी तरह कई अन्य आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले भी किये गये  ।