March 19, 2026

नवागत डीएम का पालिकाध्यक्ष ने किया स्वागत

 

बागेश्वर। जिले के नवागत जिलाधिकारी विनीत कुमार का नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शनिवार को पुष्पगुछ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने उनके साथ नगर के विकास को लेकर चर्चा की। इसके अलावा मंडलसेरा में जलभराव, नगर में वाहनों की पार्किंग की समस्या दूर करने, मुय सड़कों में नाली निर्माण कराने, डिग्री कॉलेज मैदान से इंडोर स्टेडियम तक सड़क लिंक करने, कोविड-19 के चलते बंद इंडोर स्टेडियम खोलने सहित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उनसे हर संभव सहयोग की उमीद की। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि नगर की हर समस्या को प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सभासद नीमा दौफोटी, प्रेम सिंह हरडिय़ा, कैलाश राम, नवीन आर्य आदि शामिल थे।