एस पी ने स्वतंत्रता दिवस पर त्रिवेणी व बोहराको किया समानित
बागेश्वर। स्वंतत्रता दिवस पर एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी और आरक्षी रविंद्र बोहरा को मुयमंत्री सराहनीय सेवा समान चिह्न से समानित किया गया। पुलिस लाइन में हुए समारोह में पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने उन्हें समान चिह्न दिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करने को भी कहा। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने शनिवर की सुबह ध्वजारोहण किया। पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। जिसके बाद एसपी ने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों से राष्ट्रपति पुलिस पदक, मुयमंत्री सराहनीय सेवा पदक और सराहनीय सेवा समान चिह्न से समानित राय के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने जिले से समान पाने वाले दोनों पुलिस कर्मचारियों को समानित किया। अन्य लोगों से भी सेवा के दौरान सराहनीय कार्य करने और पूरी निष्ठा से अपनी जिमेदारी निभाने को कहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने मिलकर पौधरोपण किया। इसके अलावा सीओ, कोतवाल, फायर स्टेशन इंचार्ज आदि ने अपने-अपने थाने, चैकी व कार्यालयों में ध्वजारोहण किया।
