Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

आईटीबीपी जवानों ने घायल महिला के इलाज को 15 घंटे पैदल चलकर पूरा किया 40 किमी का सफर

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण स्थिति असामान्य हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर किसी की तबीयत खराब हो जाने की स्थिति में उसके इलाज के लिए अस्पताल तक जाने में तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं। दूरदराज के गांवों में स्थिति यादा खराब है। जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि कठिन रास्तों को पार करते हुए आईटीबीपी के जवान एक घायल महिला को इलाज के लिए ले जा रहे हैं। यहां एक महिला घायल हो गई थी, जिसके इलाज के लिए आईटीबीपी के जवानों ने मुनस्यारी तक का सफर पैदल चलकर पूरा किया। रास्ते में पहाड़, उफनाई नदी और नाले के अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्र भी पड़े। आईटीबीपी जवानों की टीम ने महिला को स्ट्रेचर पर लेकर 40 किलो मीटर का सफर 15 घंटे में पैदल चलकर पूरा किया। कठिनाइयों को पार करते हुए जवान महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। उत्तराखंड में हो रही बारिश से सड़कों को खोलने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। राय भर में 210 सड़कें अभी भी बंद चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि राय में लोनिवि की 104 जिबकि पीएमजीएसवाई की 106 सड़कें बंद चल रही हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राय में चार राष्ट्रीय राजमार्ग, सात राय मार्ग जबकि आठ जिला मार्ग बंद चल रहे हैं। सड़कों को खोलने के लिए 305 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को लगाया गया है।

You may have missed

Advertisement