कब होगा किसानों के गन्ने का 3 अरब 66 करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान?
रुद्रपु ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखंड सरकार ने सहकारिता विभाग के द्वारा 6-5 लाख कुंतल धान की ख रीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें से अभी तक मात्र 2 लाख 60 हजार कुंतल ही धान की ख रीद हुई है। सहकारिता विभाग द्वारा लगभग 45 करोड़ के धान की ख रीद के सापेक्ष मात्र 25 करोड़ रुपए का भुगतान ही किसानों को किया गया है।
जिसमें से मात्र 20 करोड़ का भुगतान किया जाना शेष है। उत्तराख ंड सरकार द्वारा निर्धारित सहकारिता विभाग के लक्ष्य 6-5 लाख कुंतल धान ख रीद के सापेक्ष एक तिहाई लक्ष्य ही अभी तक प्राप्त हो पाया है। जिससे इस बार सहकारिता विभाग की धान की ख रीद निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचना लगभग नामुमकिन है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ- गणेश उपाध्याय ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव तथा कृषि सचिव को हाईकोर्ट द्वारा अवमानना नोटिस जारी भी किया जा चुका है। ऐसे में किसानों की आत्महत्या फिर भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। गन्ने का लगभग 3 अरब 66 करोड़ 20लाख रुपए का भुगतान अभी तक अटका हुआ है। ऐसे में यदि सरकार ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए तो उत्तराख ंड में किसानों की आत्महत्या की संख्या और भी बढ़ने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता है।
