गरुड़ कूड़ा निस्तारण प्रकरण : हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद डीएम सख्त, कार्य बाधा में दिए एफआईआर के निर्देश
बागेश्वर गरुड़ । विकास खण्ड गरूड़ बाजार क्षेत्र में ठोस व अपशिष्ट प्रबन्धन नीति 2017 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में उप जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनहित याचिका डी0के0 जोशी बनाम राज्य सरकार व अन्य ने जुलार्इ 2018 के निर्णय द्वारा गरूड़ बाजार क्षेत्र के आसपास की ग्राम पंचायतें मुख्यत: दर्शानी, सिल्ली, पाये, नौघर, गढसेर, फुलवाडिगूठ आदि ग्राम सभाओं में अपशिष्ट प्रबन्धन योजना तैयार करने के निर्देश दिये है ताकि बाजार क्षेत्र में एकत्रित हो रहे कूड़े ठोस व गीला का नियमानुसार निस्तारण हो सके के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गरूड़ क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए की गयी कार्यवाही के संबंध में सभी सदस्यों से जानकारी ली। बैठक में सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए जो भूमि उपलब्ध करायी गयी है उसमें स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है जिसमें कूड़ा निस्तारण के लिए कोर्इ भी कार्यवाही नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी ने इस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए स्वजल एवं जिला पंचायत को संबंधित ग्राम पंचायतों का पुन: सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये तथा संबंधित ग्राम पंचायतों से एकत्रित हो रहे कूड़े के अनुसार डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गीला कूड़ा एवं सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए ठोस ढंग से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत एवं स्वजल व पंचायतीराज विभाग से भी संबंधित ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि कूड़ा निस्तारण के लिए चिन्हित स्थानों का सही ढंग से परीक्षण कर लें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि कूड़ा संग्रह के लिए चिन्हित स्थानों में यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का व्यवधान एवं विरोध किया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध एफआर्इआर दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इस कार्य को तत्परता के साथ करना सुनिश्चित करें, इस कार्य में किसी प्रकार की कोर्इ ढिलार्इ न बरती जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0 पंत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उप जिलाधिकारी गरूड़ जयवर्द्धन शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अरूण बर्थवाल, अधिवक्ता डी0के0 जोशी, अध्यक्ष व्यापर मंडल गरूड़ अखिल आजाद, जिला उपाध्यक्ष व्यापार संघ सुन्दर सिंह, प्रधान नौघर नीमा अल्मिया, सिल्ली संगीता, पायें उमा देवी, भकुनखोला हिमांशु खाती सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
