September 23, 2026

प्रदेश में कोरोना का हहाकार, 807 नए मरीजों के साथ मरीजों का आंकड़ा 25436 पहुंचा

देहरादून। राय में सोमवार को कोरोना के 807 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 25436 पहुंच गया है। 473 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए। जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संया 17046 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 241, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 142, यूएस नगर में 118, पौडी में 84, अल्मोड़ा में 13, बागेश्वर में सात, चमोली में 12, चपावत में 19, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी में 41,उत्तरकाशी जिले में 35 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही राय में अभी तक संक्रमित होने के बाद मरने वाले मरीजों की कुल संया 348 हो गई है। राय के अस्पतालों में मौजूदा समय में 7965 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को पूरे राय से कुल 7721 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि दस हजार सैंपल की रिपोर्ट आई है। 12 हजार 800 के करीब सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राय में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर 21 दिन, ठीक होने की दर 67 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 5.78 प्रतिशत पहुंच गई है। देहरादून जिले में सर्वाधिक 1859 एक्टिव मरीज हैं। जबकि बागेश्वर में सबसे कम 92 एक्टिव मरीज हैं। राय में संक्रमण को कम करने के लिए कुल 453 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।