April 22, 2026

आईजी जेल भी हुए क्वारंटाइन, सीए को हुआ है कोरोना

देहरादून। पुलिस मुयालय में लॉ एंड ऑर्डर और जेल आईजी की अतिरिक्त जिमेदारी निभा रहे आईपीएस एपी अंशुमान के अधीन कार्यरत सीए बीमारी के चलते एक सप्ताह से अवकाश पर चल रहे थे। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद आईपीएस अंशुमान ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इससे पहले मुयालय स्थित कार्मिक सेक्शन में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद आईजी प्रशासन के सीए और अब अपराध कानून व्यवस्था के साथ जेल आईजी के सीए कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। पुलिस मुयालय में अब तक 2 आईपीएस अधिकारी के सीए सहित तीन कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं। उधर राय में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले महानिदेशक अशोक कुमार की पत्नी कोरोना पॉजिटिव आने से महानिदेशक अशोक कुमार भी पहले से स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन क्वारंटाइन चल रहे हैं।