May 9, 2026

बागेश्वर में युवा कांग्रेस की कमान कवि जोशी के हाथ

बागेश्वर ।  युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने बागेश्वर जिलाध्यक्ष पड़ पर आज कवि जोशी को मनोनीत किया है ।

अपने मनोनयन पर कवि जोशी ने शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी  , राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्वरू , प्रदेश प्रभारी शीशपाल केहरवाल , राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ,कुमाऊ प्रभारी प्रदीप सूर्या  व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर  का  आभार व्यक्त किया है।

 

उन्होंने  प्रेस को जारी एक बयान में कहा हैं कि जिस उम्मीद से मुझे जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गयी है में सदैव उस पर खरा उतरूंगा ।

उन्होंने कहा हैं कि बागेश्वर जिले में जल्द ही संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।
और 2022 के चुनाव की लड़ाई के लिए युवा कांग्रेस को हर बूथ हर घर मे मजबूती से खड़ा किया जा सके ।