Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

बागेश्वर में सैन्य समान के साथ बीएसएफ जवान को दी अंतिम विदाई

बागेश्वर। ड्यूटी के दौरान मारे गए बीएसएफ के जवान का सैन्य समान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरयू-गोमती संगम तट पर चचेरे भाई रमेश सिंह गढिय़ा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। बीएसएफ के जवानों ने समान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी गई। इधर जवान के निधन से गांव में शोक की लहर है। दफौट क्षेत्र के नायल गांव का जवान प्रदीप सिंह दफौटी (40) राजस्थान के बाड़मेर में तैनात था। रविवार को उनका अचानक निधन हो गया। सोमवार की रात को बीएसएफ के जवान सड़क मार्ग से उसका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। शव के गांव पहुंचते ही परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ उमडऩे लगी। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मंगलवार की सुबह गांव से जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई। सरयू-गोमती तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां शिव कुमार, राघव, अनूप सिंह, मोहन सिंह डसीला सहित 14 जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार नवाजिश खलीक, कोतवाल डीआर वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने जवान के शव पर पुष्पचक्र चढ़ाया। वहीं भजपा के पूर्व विधायक शेर सिंह गढिय़ा और पैरा मिलिट्री फोर्स के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इधर जवान की मौत से बीएसएफ से रिटायर्ड पिता मोहन सिंह दफौटी, पत्नी, तीन बचे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed

Advertisement