उत्तराखंड में बढ़ रहा संक्रमितों की के बीच मौत का ग्राफ
देहरादून। प्रदेश में संक्रमितों की बढ़ती संया के बीच मौत का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी प्रदेश में 12 मरीजों की मौत हुई है। इनमें पांच एस ऋषिकेश, एक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, तीन दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल व तीन मरीजों की मौत हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में हुई हैं। अब तक प्रदेश में कुल 418 मरीजों की मौत हो चुकी है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिन तीन मरीजों की मौत हुई है, उनमें त्यागी रोड निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को आठ सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज की मौत रेस्पिरेटी फेल्योर से हुई है। साथ ही, मोथरोवाला डांडी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं सरस्वती विहार निवासी एक 72 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। पटेलनगर स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं एस ऋषिकेश में 62 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय शस, 80 साल के बुजुर्ग व एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। उधर, डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भी तीन मौत हुई हैं। रामनगर निवासी 42 वर्षीय महिला डायबिटीज, ब्लड कैंसर समेत कई बीमारियों से ग्रस्त थी। वहीं हल्द्वानी के पंचायत घर निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। शहर के ही सुभाष नगर निवासी 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की भी मौत हो गई है। वह डायबिटीज, निमोनिया से ग्रस्त थे।
