Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

महिला कांग्रेस ने मनाया 37वां स्थापना दिवस

बागेश्वर। जिले में महिला कांग्रेस का 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम किया गया। मौजूद महिला सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और देश व समाज की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। उन्होंने संगठन को बनाने के उद्देश्य और कार्य पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर 1983 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संगठन में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस का गठन किया था। पिछले 36 सालों में संगठन ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। जिले में ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस ने अपनी अलग पहचान बताई है। उन्होंने कहा कि कि वर्तमान कांग्रेस में महिला और पुरुषों की भागीदारी अगर बराबर की है तो इसका श्रेय संगठन को भी जाता है। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने उन्हें पहचान दी है, समाज के लिए काम करने का मौका दिया है। वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। यहां जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, वंदना ऐठानी, इंद्रा जोशी, पुष्पा आर्या, नीमा, प्रेमा उपाध्याय, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, रंजीत दास, सजन लाल टटा, बीना देवी, गंगा आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement