Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

बागेश्वर में चाचा ने किया 8साल के भतीजे से कुकर्म

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के जेठाईं राजस्व पुलिस क्षेत्र के तहत एक गांव में चाचा ने अपने आठ साल के भतीजे के साथ कुकर्म कर दिया। पीडि़त ने अपने पिता को जब आपबीती बताई तो उसने इसकी शिकायत राजस्व पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरतार कर न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय के निर्देश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया।राजस्व पुलिस उप निरीक्षक पप्पू लाल ने बताया कि सोमवार को उनके सामने एक पीडि़त व्यक्ति पहुंचा। उसने बताया कि उसके आठ साल के बेटे के साथ उसके चाचा ने कुकर्म किया है। इसके बाद से उसके बचे की तबीयत बिगडऩे लगी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद उसकी धर-पकड़ तेज कर दी। दिन में आरोपी फरार हो गया, लेकिन रात में ही पुलिस ने उसके उसी के घर से गिरतार कर लिया। मंगलवार को पीडि़त का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर उसे घर भेज दिया, जबकि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया।

You may have missed

Advertisement