Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

उत्तराखंड में बेकाबू होता कोरोना: बुधवार को मिले प्रदेश में कोरोना के 1540 नए केस -कुल मरीजों की संख्या 35947 और मृतकों की संख्या 447

देहरादून। बुधवार को राय में कोरोना के 1540 नए मरीज मिले जबकि नौ की मौत हो गई। इससे कुल मरीजों की संया 35947 और मृतकों की संया 447 हो गई है। 1192 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा में 97, बागेश्वर में 84, चमोली में 31, देहरादून में 429, हरिद्वार में 363, नैनीताल में 118, पौड़ी में 51, पिथौरागढ़ में 55, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 12, यूएस नगर में 246, उत्तरकाशी में 47 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। एस ऋषिकेश में भर्ती सात मरीजों की जबकि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राय के विभिन्न जिलों से 9528 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 12 हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट लैब से मिली। जबकि 13 हजार से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राय में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर 20 दिन से भी कम हो गई है। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 67 प्रतिशत रह गई है। जबकि राय में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को संक्रमण की दर 6.77 प्रतिशत पहुंच गई है। राय में संक्रमण रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन की संया बढ़ाई जा रही है। अभी पूरे राय में कुल 531 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
1192 मरीज ठीक हुए
बुधवार को राय के अस्पतालों में भर्ती 1192 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी तक पूरे प्रदेश में 24277 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 11068 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से राय में बड़ी संया में मरीज मिलने के साथ ही ठीक होने वालों की संया में भी इजाफा हुआ है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। दरअसल जिस तेजी के साथ नए मरीज सामने आ रहे हैं। यदि ठीक होने वालों की संया नहीं बढ़ती तो परेशानी हो सकती है।

You may have missed

Advertisement