September 29, 2026

बागेश्वर में आज कोरोना के 29 नए केस

बागेश्वर  ।  मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0 जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 369 लोगो के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 14240 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमेंसे अभी तक जनपद में कोरोना के 480 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 355 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 123 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 02 की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 29 नये केस आये है तथा आज कोविड चिकित्सालय से 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

You may have missed