Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

कृषि अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस ने की आवाज मुखर

बागेश्वर। कृषि अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस ने आवाज मुखर कर दी है। लोकसभा और रायसभा में पास होने के बाद अब सड़कों पर बिल का विरोध शुरू हो गया है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से कृषि अध्यादेश लाने का आरोप लगाया। किसानों के हक के लिए संघर्ष को जारी रखने का ऐलान किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादा से परे जाकर अध्यादेश को संसद में पेश किया। सरकार ने कोरोना महामारी का फायदा उठाया, बिल पेश करने से पहले किसानों या अन्य संगठनों से किसी तरह की रायशुमारी तक नहीं की। उन्होंने कहा कि देश भर के किसान बिल का विरोध कर रहे हैं, इसके बावजूद पूंजिपतियों को लाभ दिलाने के लिए सरकार ने इस अध्यादेश को पास कराया है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं, जिनके हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर बिल का विरोध कर रही है। उन्होंने जरूरत पडऩे पर बिल के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गीता रावल, सुनीता टटा, इंद्रा जोशी, अंकुर उपाध्याय, नरेंद्र कोरंगा, भीम कुमार, गीतांजलि, गोपाल सिंह परिहार, रोहित खेर आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement