April 7, 2026

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

देहरादून। उत्तराखंड की रायपाल महामहीम बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सुबह 9.45 बजे उत्तराखंड सरकार के हेलकॉप्टर से आर्मी हेलीपैड पर पहुंची और वहां से वह मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बदरीनाथ के अपर मुयकार्याधिकारी बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल और देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों ने महामहिम रायपाल का भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। जहां बदरीनाथ के रावल  ईश्वरप्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी ने पूजा-अर्चना की। करीब 25 मिनट तक पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने वेदपाठ भी किया। मंदिर की परिक्रमा के उपरांत देवस्थानम बोर्ड ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद रायपाल ने अपने पति प्रदीप कुमार मौर्य के साथ ब्रह्मकपाल में पिंडदान किया। रायपाल ने माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की पूजा एवम कोविड-19 से देश को जल्द मुक्त करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर अपरधर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त  पांडेय, पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान, उपजिलाधिकारी अनिल चनियाल,  वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, पूजा प्रभारी केदार रावत, दफेदार कृपाल सनवाल आदि मौजूद थे।

You may have missed