April 9, 2026

अब तहसील दफ्तर आने से पहले कराना होगा कोरोना टेस्ट

ऋ षिकेश। यदि आप आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने या किसी अन्य कार्य के लिए तहसील दतार आ रहे हैं तो पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही तहसील में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। यह व्यवस्था सोमवार से लागू की गई है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। ऋषिकेश तहसील में अब स्थायी निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र बनवाने, भूमि संबंधी वाद के निस्तारण सहित अन्य कार्यों से आने वाले लोगों को पहले कोरोना जांच करानी होगी। सोमवार से एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय के इंट्रेंस में बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्रवेश से पहले यहां तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम रेपिड कोविड एंटीजन टेस्ट करेगी। इसके लिए गले और नाक से स्लग (सैंपल) लिया जाएगा। रिपोर्ट 15 मिनट में मिलेगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही संबंधित कार्य के लिए तहसील में प्रवेश करने की इजाजत मिलेगी। एसडीएम वरूण चौधरी ने बताया कि तहसील में प्रत्येक कार्य दिवस पर कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक अवकाश पर जांच तहसील क्षेत्र के आसपास के इलाकों में की जाएगी, ताकि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोक लग सके।