Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

परचून की दुकान में लोगों को शराब पिलाने पर किया दुकानदार गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर के आदेशानुसार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर के निर्देशन में* अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री व नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिनांक: 20-09-2020 की रात्रि में हेल्पलाईन नंबर- 112 से थाना कांडा को सूचना मिली की धन सिंह डोबाल द्वारा अपनी परचून की दुकान में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाई जाती है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कांडा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दिनांक: 21-09-2020 को *धन सिंह डोबाल पुत्र स्व0 श्री लछम सिंह निवासी ग्राम सिलिंगिया, थाना- कांडा, बागेश्वर* को अपनी दुकान पर लोगों को शराब पिलाते हुए पाया गया, जिसके कब्जे से लगभग 5 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट विस्की बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना कांडा में उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 33/20, धारा- 60/21 आबकरी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया।

पुलिस टीम  में आरक्षी जीवन चन्द्र पांडे व आरक्षी अशोक कुमार।

You may have missed

Advertisement