Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

बागेश्वर में पूर्व सूबेदार के खाते से 8लाख रुपये गायब

बागेश्वर। जिला मुयालय से लगे मजियाखेत निवासी पूर्व सूबेदार के एसबीआई की मुय शाखा के खाते से आठ लाख की धनराशि अवैध तरीके से निकल गई है। बैंक में जाने पर खाताधारक को इस बात की जानकारी हो पाई। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में मजियाखेत निवासी पूर्व सूबेदार मदन सिंह टंगडिय़ा का कहना है कि उनका एसबीआई की मुय शाखा में खाता है। खाता संया 10834335015 से आठ लाख की धनराशि उनकी जानकारी के बगैर निकल गई है। लॉकडाउन के चलते वह मार्च से लेकर अपना खाता ही चेक नहीं कर पाए। अब सितंबर में खाता चेक किया तो उनके खाते से आठ लाख की रकम कम है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement