Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

भाजपा ने संजय कुमार महामंत्री संगठन को निकाले जाने की पुष्टि की

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) भाजपा प्रदेश संगठन ने पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद संगठन महामंत्री संजय कुमार को पद से हटाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि संजय कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व से पदमुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसे केंद्रीय नेतृत्व ने स्वीकार कर दिया है।
यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने संजय कुमार को हटाए जाने की जानकारी दी। गौरतलब है कि भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से ही विवाद उत्पन्न हो गया। हालांकि, महिला की ओर से कहीं भी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। वहीं, इस प्रकरण के बाद से ही पार्टी में प्रांत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक गहन मंथन शुरू हुआ। देहरादून में सरकार और संगठन के शीर्ष नेताओं की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी, जिसके बाद संजय कुमार को महामंत्री संगठन के पद से हटाए जाने की चर्चा थी। आज भाजपा संगठन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पत्रकार वार्ता में महामंत्री नरेश बंसल, मीडिया सेल के प्रमुख देवेंद्र भसीन, शादाब शम्स आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement