Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने किये भगवान बदरीनाथ के दर्शन

चमोली। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इससे पहले दोपहर 12.00 बजे वह सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचीं। मंदिर परिसर में उमा भारती का स्वागत उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बदरीनाथ के अपर मुय कार्याधिकारी बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल और बोर्ड के अधिकारियों ने किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार 23 सितंबर से चमोली जिले के भ्रमण पर हैं। प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि आज वह रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ आएंगी। 25 सितंबर को जोशीमठ में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पौड़ी जिले के लिए रवाना होंगी।

You may have missed

Advertisement