Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

सीएससी संचालको ने प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतों को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन, प्रशिक्षण दिए जाने की मांग

पिथौरागढ़। ई-डिस्ट्रिक में लोगों को जाति,स्थाई सहित अन्य परेशानियों की समस्या को लेकर सीएचसी संचालकों ने डीएम से मिलकर समस्याएं बताई। उन्होंने कर्मियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की मांग की। गुरुवार को कॉमन सर्विस सेंटर वेलफयेर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि ई-डिस्ट्रिक में प्रमाण पत्र बनाने पर निरस्त हुए प्रमाण पत्रों के कारणों पता नहीं चल पा रहा है। सीएससी सेंटर में दस्तावेजों में गलती होने पर संशोधत करने के लिए कोई विकल्प मौजूद नहीं है। सीएचसी सेंटरों से प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों को जिला मुयालय व तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे थे पर अब लोग अधिकारियों के दतरों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने प्रमाण पत्रों से संबधित अभिलेख व जांच रिपोर्ट ऑनलाइन करवाने की मांग की। इस दौरान राकेश कुमार,जितेश खडायत मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement