August 11, 2026

बागेश्वर में शिक्षक दपति के खाते से उड़ाये डेढ़ लाख रुपये

बागेश्वर। तहसील रोड निवासी एक नीरज कुमार और उनकी पत्नी के खाते से करीब डेढ़ लाख की रकम पार हो गई है। मोबाइल में मैसेज आने के बाद उन्हें रकम निकाले जाने की जानकारी मिली है। शिक्षक नीरज ने बताया कि उनका खाता एसबीआई की शखा में था, जबकि पत्नी का अल्मोड़ा अर्बन को-ओपरेटिव बैंक में था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर बैंक में रखी धनराशि की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है। पुलिस से साइबर क्राइम पर रोक लगाने की मांग की है।