April 22, 2026

विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हुनरमंद लोगो को मिलेगा सर्टिफिकेट, डीएम ने कौशल विकास में दिए निर्देश

बागेश्वर ।   जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला कौशल विकास समिति (डी0एस0सी) की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जनपद के प्रशिक्षित एवं हुनरमंद लोगो को विभिन्न विभागों में संचालित रोजगारपरक योजनाओं के सफल क्रियाान्वयन हेतु संबंधित विभागों द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास के तहत जनपद में स्किल गैप चिन्हित कर जिला कौशल विकास योजना का प्लॉन तैयार करना है। इसलिए यह जरूरी हैं कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अनुश्रवण कर सूचना संकलित की जाय, ताकि जिले स्तर पर कौशल विकास की पूर्ण स्थित स्पष्ट हो सकें। और कहा कि जिले में स्थापित औधोगिक र्इकार्इयों की वर्तमान तथा भविष्यकात्मक का आंकलन कर कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण क्षेत्र चिन्हित कर क्षेत्र में संभावनाओं का आंकलन कर ऐसे व्यवसायों की पहचान की जाय, जिसमें रोजगार के संभावनायें अधिक हैं इस आंकलन के आधार पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनपद में कौशल प्रशिक्षण आयोजित कियें जाय।जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दियें कि कौशल विकास योजना को जनपद में सफल क्रियान्वयन एवं धरातली स्वरूप देने के लिए योजना के लिए कार्ययोजना बेहतर ढंग से तैयार करना बहुत जरूरी हैं, जिससे कि योजना सफल हो सकें तथा अधिक से अधिक लोगो को इससे लाभान्वित किया जा सके। इसके लिए उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दियें कि उनके द्वारा जो कार्ययोजना उपलब्ध करायी बनायी गयी हैं उसमें उनके द्वारा प्रशिक्षण दियें जाने वाले व्यक्तियों की संख्या एवं उन्हें किस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना हैं इस संबंध में सभी अधिकारी अपनी वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर यथाशीघ्र जिला सेवायोजा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि जनपद में विभिन्न विभागो के माध्यम से जो प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाता हैं उसके लिए प्रशिक्षण केंद्रों एवं प्रशिक्षको की सूची भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दियें कि जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में कर्इ वर्षो से कार्य कर रहें हुनरवान एवं कुशल कारीगर कार्य कर रहें हैं किंतु उनके पास अनुभव तो हैं पर प्रमाण पत्र नही हैं ऐसे लोगो को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार की जाय तथा उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें जाय, ताकि वे अपने हुनर एवं कला का बेहतर से बेहतर ढंग से प्रदर्शन करते हुए जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें, तथा योजनाओ का लाभ अधिक से अधिक लोगो को उपलब्ध करा सकें। उन्होने अधि0अधि0 नगर पालिका को निर्देश दियें कि नगर क्षेत्र में रह रहें कुशल शिल्पियों को वार्ड सदस्यो के माध्यम से चिन्हित कर उनकी सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कुशल शिल्पियों को उचित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जा सकें। उन्होने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालीन एवं अल्पकालीन प्लॉन तैयार करते हुए अधिक से अधिक लोगो को इस योजना से लाभान्वित करे। जिलाधिकारी ने पर्यटन, उद्यान, कृषि तथा पशुपालन विभाग को निर्देश दियें कि जनपद में पर्यटन, उद्यान, कृषि, डेयरी, मत्स्य, उद्योग तथा पशुपालन के क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं इसके लिए उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि उनके अधीन संचालित योजनाओं से अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने के को कहा, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओ को लाभान्वित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाया जा सकें। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, महाप्रबंधक उद्योग जी0पी0दुर्गापाल,जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बीर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0सिंह, अधि0अधिकारी नगर पालिका राजेदव जायसी, लीड बैंक अधिकारी एन0आर0जौहरी,अधि0अभि0 लो0नि0वि0 के0के0तिलारा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, जन शिक्षण संस्थान से डॉ0 जितेन्द्र तिवारी, अश्विनी टोगडे, उद्यमी दलीप खेतवाल, अनिल कार्की आदि मौजूद रहे।