बागेश्वर में आज नए 17 कोरोना केस
बागेश्वर । मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0 जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 187 लोगो के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 16367 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमेंसे अभी तक जनपद में कोरोना के 564 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 448 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 113 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 03 की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 17 नये केस आये है तथा आज कोविड चिकित्सालय से 09 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
