Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

गधेरे में मिला पीएससी जवान का शव

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) सोमेश्वर के ग्वालाकोट के पास पीएससी में कार्यरत एक जवान का शव संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने सूचना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। सोमेश्वर थाना क्षेत्र के दाड़िमखोला से कुछ दूरी पर स्थिल ग्वालाकोट के पास गधेरे के पास एक शव दिखा। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाल सोमेश्वर संजय गब्र्याल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
शव की शिनाख्त ज्यूला गांव निवासी मोहन राम (50 वर्ष) पुत्र खीम राम के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहन 31 पीएससी रुद्रपुर में कार्यरत था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपावली की छुट्टी में गांव आते वक्त रास्ते में पांव फिसलने के कारण वह गधेरे की ओर गिर गया होगा और रात भर ठंड में रहने के कारण उसकी मौत हो गई होगी।

Advertisement